पहली बार राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस में देंगे इफ्तार पार्टी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे। यूएस मीडिया के अनुसार मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के सम्मान में इस इफ्तार और डिनर का आयोजन इसी हफ्ते बुधवार को किया जाएगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गौरतलब है कि पिछले साल ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से मुस्लिम समुदाय के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने की एक लंबी परंपरा को तोड़ते हुए इफ्तार पार्टी न देने का ऐलान किया था। जिसकी कड़ी अलोचना हुई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को पुष्टि की है कि इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इफ्तार पार्टी में भाग लेने वालों के नाम को सत्यापित नहीं किया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में अब तक पूर्व राष्ट्रपतियों ने रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। लेकिन 2017 में ट्रम्प ने दो दशक पुरानी अमेरिकी परंपराओं को खत्म करते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया, इससे उन पर कड़ी आलोचना की गई थी। वाशिंगटन डीसी की मस्जिद के इमाम तालिब शरीफ ने ट्रम्प की आलोचना की थी।