सऊदी अरब में पहली बार महिला साइकिल रेस का आयोजन

सऊदी अरब में महिलाओं की सफल मैराथन दौड़ के बाद जेद्दा में महिलाओं की साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिला साइकिल रेस जेद्दा के अलजोहरा स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें सऊदी अरब की 30 महिलाओं ने भाग लिया। इस रेस को आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ गतिविधियों और खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मक्का में पिछले महीने महिलाओं की मैराथन दौड़ आयोजित की गई थी। इस सफल मैराथन प्रतियोगिता के बाद यह सऊदी अरब में महिलाओं का पहला साइकल रेस मुकाबला है। साइकिल रेस के लिए 10 किलोमीटर मील की दूरी तय की गई थी। अरवा अलमऊदी ने मुकाबले में पहली पोज़ीशन हासिल की । साइकिल रेस में भाग लेने वाली लड़कियों में मेडल वितरित किया गया।