असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, ढाई लाख से अधिक लोग प्रभावित, 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

गुवाहाटी: असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। बताया जाता है कि अब तक ढाई लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य की न्यूनतम चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आठ ज़िले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यहाँ के 2.68 लाख लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चूका है।

खबर के मुताबिक प्रशासन ने 20 राहत शिविर बनाए हैं, जहां पांच हजार से अधिक लोगों को रखा गया है। इसके अलावा लगभग 250 शिविर राहत सामग्री बांटने के लिए भी लगाए गए हैं।