देश के लिए मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक को BJP की हरियाणा सरकार ने दिया धोखा,नहीं निभाया वादा

भारत के लिए ओलंपिक में पहला पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का इल्ज़ाम लगाया है। साक्षी ने ट्वीट कर कहा है कि हरियाणा सरकार ने अपना वादा अब तक नहीं निभाया है।

रियो से हरियाणा के रोहतक के मोखरा गांव पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका सम्मान करते हुए साक्षी को हरियाणा की नई खेल नीति के तहत उन्हें 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा अबतक कागजों में फंसी रह गई है।

साक्षी मलिक ने 2016 समर ओलंपिक्स में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।पदक जीतने के 8 महीने बाद भी सरकार उनतक पुरस्कार राशि नहीं पहुंचा पाई है।