इस मुस्लिम शख्स की मदद से भारत पहुंचा था श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

मुम्बई: दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की हुई अचानक मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में एक मुस्लिम शख्स ने मदद की थी। दरअसल केरल के रहले वाले 44 साल के अशरफ दुबई में रहते हैं। जिन्होंने श्रीदेवी की पार्थिव शरीर को दुबई से भारत लाने में मदद की।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स अशरफ दुबई में रहते हैं। अशरफ वहां मरने वाले विदेशियों के परिजनों की मदद करते हैं। जिन्होंने अब तक 38 देशों के करीब 4700 शवों को उनके देश वापस भिजवाने में मदद कर चुके हैं।

एक लीडिंग वेबसाइट खबर के मुताबिक, अशरफ ने बताया कि मंगलवार की रात श्रीदेवी के शव के साथ-साथ 5 अन्य लोगों के शवों को भी उनके वतन वापस भेजने में उन्होंने मदद की थी। जब श्रीदेवी के शव को क्लीयरेंस दे दी गई, उसके बाद अशरफ सरकारी मोर्चरी में गए और वहां के अधिकारियों को सभी जरुरी कागजात सौंपे।

इसके बाद श्रीदेवी के शव को एक एंबुलेंस में रखकर प्राइवेट जेट तक ले जाया गया। यह प्राइवेट जेट श्रीदेवी के शव को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गया।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की 25 फ़रवरी की रात दुबई के एक होटल में बाथ टब में बेहोशी के कारण डूबने से मौत हो गई थी। बता दें कि आज
श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं, जिन्हें पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी।