ICC टेस्ट रैंकिंग में इंडिया नंबर वन पर पहुंची, दुसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका

भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टेस्ट रैंकिंग की गणना से 2014-15 के परिणाम निकाल देने तथा 2015-16 से लेकर 2016-17 के परिणामों को 50 प्रतिशत ही महत्व देने के बाद भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 13 अंक की ली है। पहले यह केवल चार अंक की थी।

भारत ने 2014-15 के सत्र में ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवाई थी। इससे पहले वह 2014 की गर्मियों में इंग्लैंड से 1-3 से हार गया था। इसके बाद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने 2016-17 के सत्र में 13 टेस्ट मैचों में से दस में जीत दर्ज की।

भारत के कुल अंक अब 125 हो गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक कम होने कारण 112 अंक ही रह गए हैं। दक्षिण अफ्रीका हालांकि अन्य टीमों से काफी आगे है।

ऑस्ट्रेलिया 106 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे अपडेट के बाद चार अंक का फायदा हुआ। वह फिर से न्यूजीलैंड की जगह तीसरे स्थान पर पहुंचा, जो कि तीन अप्रैल को अंतिम कट ऑफ तिथि में उससे आगे निकल गया था।