मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस आज आधिकारिक रूप से सगाई कर ली। सगाई के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया पर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिल और आत्मा से अब इनकी। वहीं, निक जोनस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- फ्यूचर मिसेज जोनस, मेरा दिल मेरा प्यार।
फोटो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, निक जोनस व्हाइट कलर के कुर्ते-पयजामे में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों ने परफेक्ट कपल पोज दिया है।
सेरेमनी से पहले हुई खास पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सगाई से पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने घर में एक विशेष पूजा रखवाई थी। यह विशेष पूजा मंगल कामना और घर की सुख-शान्ति के लिए थी। इसके साथ ही प्रियंका की फैमिली ने निक के परिवार के साथ एक गेट-टू-गेदर पार्टी भी रखी थी।
सोशल मीडिया पर इससे पहले इस सेरेमनी की फोटो सामने आई थी। प्रियंका और निक की ये सगाई हिंदू रिति-रिवाज के मुताबिक हुई है। सगाई के लिए निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ गुरुवार रात ही मुंबई पहुंचे थे।
शाम को होगी एंगेजमेंट पार्टी
प्रियंका शाम को एंगेजमेंट की ग्रैंड पार्टी देंगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई दिग्गज बिजनेसमैन शिरकत करेंगे। हालांकि पार्टी की लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। प्रियंका और निक जोनास काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर दोनों को एक साथ वक्त बिताते भी देखा जाता है।
निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 36 साल की हो चुकी हैं।पिछले महीने प्रियंका के बर्थडे के बाद ये खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।