VIDEO- प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या की कोशिश, माता-पिता ने अस्पताल में ही कराया निकाह

तेलंगाना के विक्रमाबाद  में एक अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है । यहाँ एक प्रेमी जोड़े ने अपने इस रिश्ते को माता-पिता के अस्वीकार करने के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया।

 द हंस इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, दंपति की पहचान नवाज (23) और रेशमा बेगम (20) के रूप में की गई है। दोनों काफी दिनों से एक साथ रहे रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=5X4Lo8j4dBc

हालांकि, जब उन्होंने इसका खुलासा अपने माता-पिता से किया, तो उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। माता-पिता के फैसले से निराश, रेशमा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब  इस बारे में  नवाज कोपता चला तो उसने भी ज़हर खा लिया । हैरानी की बात यह है कि उसे भी उसी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों ने  बताया कि जोड़ा खतरे से बाहर है,  जिसके बाद माता-पिता ने अस्पताल में ‘निकाह’ कराने का फैसला किया।