शर्मनाक: प्लेन में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, FIR दर्ज

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार सुबह की है जब नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला के साथ प्लेन में बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

खबर के मुताबिक़, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंडिगो फ्लाइट 6E482 मुंबई में सुबह 8.10 बजे लैंड हुई। पहले हम्सा नाम के एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की और फिर खाने की ट्रे उसके ऊपर गिरा दी।

एक एयरपोर्ट पुलिस ऑफिसर ने कहा, ‘जब महिला सो रही थी तब हम्सा ने उसे टच किया था। उसने इस अवांछित स्पर्श को नजरअंदाज किया और अपनी बैठने की पोजिशन बदल ली।’

हम्सा रुका नहीं, वह महिला को लगातार टच करने लगा। बाद में वह महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।’

बाद इसके पीड़ित महिला ने क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी और अपनी सीट बदलवा ली। इसके बाद फ्लाइट ऑफिसर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

फिलहाल हम्सा को हिरासत में ले लिया गया है। हम्सा तमिलनाडु का रहने वाला एक बिजनसमैन बताया जा रहा है।