VIDEO : गलील सागर को फिर से भरेगा इज़राइल, बाइबिल के अनुसार यीशु यहाँ पानी पर चले थे!

तेल अविव : सूखे के वर्षों के बाद अंतर्देशीय झील की भारी कमी के बीच इज़राइल का यह नया कारगुजारी की रिपोर्ट आती है। गलील सागर में स्थानीय अधिकारियों द्वारा तय किया गया की गलील के सिकुड़ते झील को समुद्री पानी से भर दिया जाएगा। जहां बाइबिल के अनुसार, यीशु इस पानी पर कई चमत्कार दिखाये थे और इस पानी पर चले भी थे।

गलील इजराइल में एक ताजे पानी की झील है यह लगभग 53 किलोमीटर (33 मील) परिधि में है, 21 किमी (13 मील) लंबा और 13 किमी (8.1 मील) चौड़ा। इसका क्षेत्रफल 166.7 किमी 2 (64.4 वर्ग मील) है और इसकी अधिकतम गहराई लगभग 43 मीटर (141 फीट) है।

बचाव पहल के एक शताब्दी के बाद झील सबसे निचले स्तर पर है। हाल ही में इजरायली कैबिनेट द्वारा अनुमोदित परियोजना के मुताबिक, सरकार 2022 तक हर साल 100 मिलियन घन मीटर पानी के साथ झील भर दी जाएगी, द गार्जियन ने देश की ऊर्जा और जल मंत्रालय के प्रतिनिधि यहेहेज़ेल लिफशित्ज़ का जिक्र करते हुए बताया।

इससे पहले, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइल ने “वर्षों से पानी की समस्या से निपटने की अद्भुत क्षमता दिखायी है।” गलिली सागर को बाइबिल में उस जगह के रूप में जाना जाता है जहां यीशु के कई चमत्कार हुए थे।