ISRO सबसे चांद पर बना सकता है घर, चल रही है तैयारी!

चांद बहुत दूर है ये बात अब पुरानी होती जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों आप भी चांद की सैर कर सकते हैं। इतना ही नहीं ISRO चांद पर सबसे पहले घर बनाने की तैयारी में जुटा है।

ISRO चांद की मिट्टी से इग्लू (बर्फ का घर) बना रहा है। इसके लिए 3D प्रिंटर और रोबोट को चांद पर भेजा जाएगा। इग्लू बनाने में चांद की मिट्टी और अन्य पदार्थ का इस्तेमाल होगा।

ISRO सैटेलाइट सेंटर के डायरेक्टर एम. अन्नादुरै ने कहा है कि हम चांद पर ठीक उसी तरह के घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जैसा कि अंटार्कटिका में भारतीय चौकियों को बनाया गया है।

इसे बनाने में जिस मिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा उस मिट्टी के गुण अपोलो मिशन के तहत लाए गए चांद की मिट्टी से 99.6% मिलते हैं।

बताया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने चांद पर घर बनाने के लिए पांच तरह से डिजायन तैयार किए हैं। जल्द ही चांद पर अंटार्कटिका जैसी चौकी बनाने के काम की शुरुआत होने की उम्मीद है।

भारत के अलावे अमेरिका समेत कई देश इस होड़ में शामिल हैं और चांद पर बहुत ज्यादा दिनों तक टिकने वाला घर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।