जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक ‘सीदी सैय्यद मस्जिद’ का दौरा

जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे गुजरात के दौरे पर टोक्यो से सीधे अहमदाबाद पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने सरकारी दौरा शुरू किया। जापानी प्रधानमंत्री ने अपनी बीवी आकी आबी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेट्रो का लंबा सफर तय किया। इसके आलावा उन्होंने ऐतिहासिक मस्जिद सैय्यद सीदी नीजाली का भी दौरा किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जापानी प्रधानमंत्री और मोदी ने रोड शो भी किया, जो साबरमती रीवर फ्रंट, सुभाष ब्रिज और आरटीओ सर्कल होता हुआ साबरमती आश्रम पहुंचा। इसके बाद तीनों लोगों ने राष्टीय पिता महात्मा गाँधी की स्थानीय आवास पर उन्हें श्रधान्जली अर्पित किया।

आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल भी चढाया और गांधीजी के चरखे के साथ फोटो भी खिंचवाई और उनकी बीवी ने विजिटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए।