झारखंड: नगर निगम प्रशासन ने खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए छेड़ा ‘हल्ला बोल-लुंगी खोल’ अभियान

स्वच्छता अभियान के तहत गावों को खुले में शौच मुक्त करवाने के लिए नगर पालिकाएं और पंचायतें कई तरह के अभियान लेकर आती हैं।

बीजेपी शासित झारखंड के रांची में “हल्ला बोल लुंगी खोल” अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते रांची नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को खुले में शौच करने से रोक रहे हैं।

इस मामले में निगम की इंफोर्समेंट टीम सुबह मैदानी इलाकों में शौच करने वालों पकड़ कर उनकी लुंगी उतरवा लेती है। इतना ही नहीं उतरवाई गई लुंगी को टीम जब्त भी कर लेती है। पकड़े गए लोगों से भविष्य में खुले में शौच नहीं करने की शपथ दिलवाई जाती है।

इस कड़ी में हरमू गाँव के लोगों को खुले में शौच करना काफी महंगा पड़ा। टीम ने यहाँ पर शौच के लिए बाहर जा रहे लोगों को पकड़ा और उनकी लुंगी उतरवा ली।

साथ ही, उसे जब्त भी कर लिया। सभी अपनी लुंगी वापस मांगते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।
उन्होंने लोगों को सबक सिखाने के लिए उनसे 100 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

 

रांची नगर निगम का कहना है कि वह पहले काफी बार लोगों से खुले में शौच न करने के लिए अपील की गई है। लेकिन लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते हमें हल्ला बोल- लुंगी खोल अभियान शुरु करने की जरूरत पड़ी है। लेकिन लोगों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।

डर के कारण ही सही, लेकिन अब जागरुकता आ रही है और वो खुले में शौच करने से परहेज कर रहे हैं।