झारखंड: एक बेटे की इलाज में हिना ने अपने ढाई महीने के दुसरे बेटे को बेच दिया

धनबाद: मजबूरी इंसान से क्या कुछ नहीं कराती। किसी मां के लिए उसकी सारी कायनात उसके बच्चे होते हैं लेकिन मजबूरी में एक मां भी अपने नवजात बच्चे को बेच देती है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ऐसा ही एक घटना अच्छे दिन लाने का दावा करके सरकार में आने वाली भाजपा की नेतृत्व वाले राज्य झारखंड में पेश आया। न्यूज़ 18 के अनुसार यह मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना के तहत वासेपुर का है। यहाँ रहने वाली हिना प्रवीन को अपने 6 साला बेटे के इलाज के लिए 15 हजार रुपयों की ज़रूरत थी। हिना प्रवीण और उसका पति उस रकम का बंदोबस्त न कर पाए।

उसके बाद जावेद नामी एक शख्स ने उन्हें अपने ढाई महीने के बेटे को बेचने की पेशकश की। पहले तो हिना ने उस पेशकश को रद्द कर दिया, लेकिन आखिर में हिना ने जावेद की पेशकश को कुबूल कर ली और बिहार के गया जिला के एक निसंतान जोड़े को 20 हज़ार रुपयों में अपने बेटे को बेच दिया।