जोको विडोडो ने लगातार दूसरी बार जीता इंडोनेशिया का चुनाव!

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जोको विडोडो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्राबोवो सुबियांतो को हराया। आयोग ने बताया कि विडोडो ने 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की।

बता दें कि जोको विडोडो ने मतदान के दिन ही जीत का दावा किया था। अपने हक का प्रयोग करने के बाद जाको ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा जीत का दावा किया था।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, विडोडो (57) ने कहा कि दुनिया भर के नेताओं ने फोन कर उन्हें उनके देश के सबसे बड़े चुनाव पर बधाई दी लेकिन कहा कि वह औपचारिक रूप से जीत की घोषणा होने का इंतजार करेंगे।

विडोडो ने कई चुनावी सर्वेक्षण का हवाला दिया, जिसमें उनकी जीत की संभावना जताई गई है। सर्वेक्षणों में उन्हें सुबिआंतो से 11 प्रतिशत अंक से आगे बताया गया है। इस तरह के सर्वेक्षण ने पूर्व के चुनावों में विश्वसनीय संकेत दिए थे।

विडोडो ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘हम (चुनाव आयोग) केपीयू के नतीजों का इंतजार करेंगे। हालांकि, सुबिआंतो ने जकार्ता में समर्थकों से अपनी और सांदियागा उनो की जीत का दावा किया।