बीजेपी के नया अध्यक्ष बन सकता है यह बड़ा नेता!

झंडा बुलंद करने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह अब मोदी सरकार के हिस्सा हैं, वहीं अपनी कूटनीतिक सोच का लोहा मनवाने वाले एस जयशंकर भी मोदी के भरोसेमंद मंत्री बने हैं। अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद अब यह तय हो गया है कि जल्द ही भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा।

अमित शाह के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा नेता जे पी नड्डा का नाम उभरा है। नड्डा नयी मोदी सरकार में शामिल नहीं हुए हैं। शाह के मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत के तहत उन्हें भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार! नड्डा हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और उन पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को काफी विश्वास है। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा है और उनकी छवि साफ सुथरी मानी जाती है। वह मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

सूत्रों ने बताया कि नड्डा भाजपा संसदीय बोर्ड के भी सदस्य है जो भाजपा की शीर्ष निर्णय करने वाली संस्था है और इसका सदस्य होने के नाते वरिष्ठता के लिहाज से भी वह उपयुक्त माने जा रहे हैं। नड्डा के अलावा पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और ओपी माथुर के नाम की भी चर्चा है।