कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास का महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दिल्ली में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: कॉमेडी शो ‘दी कपिल शर्मा शो’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मशहूर कवि और आम आदमी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शो एक जुलाई को प्रसारित हुआ था, जिसमें कुमार विश्वास के अलावा शायर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब भी मौजूद थीं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

यह शिकायत दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शो के दौरान विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अनुचित टिप्पणी की है।

गौरतलब है कि कुमार ने शो के दौरान कहा था कि चुनाव के समय में मुझे अपनी कॉलोनी या अपनी जगह से चुनाव लड़ने में बड़ी परेशानी हो जाती है। यानी जिस लड़की से अपना अफेयर चला हो, उसके पति को भी जीजाजी कहना पड़ता है। जीजाजी वोट दे देना, चीज़ तो आप ले ही गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ बैठकर यह शो देख रही थीं। तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि माँ क्या हम भी शादी के बाद चीज़ हो जाएंगे? महिलायें क्या कोई चीज होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उल्लेखनीय है कि कुमार विश्वास पहले भी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में रहे हैं।