जानिए: IPL नीलामी में शाहरुख खान की टीम के लिए बोली लगाने वाली यह लड़की कौन है?

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ‘आईपीएल’ के 11 वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी बेंगलुरु के पांच सितारा होटल ITC Gardenia में हो रही है। इस ऑक्शन में वैसे तो हर फ्रेंचाइजी के मालिक नजर आए।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बोली लगा रही एक लड़की बनी। आइये आपको बताते हैं इस लड़की की असलियत के बारे में।

इस लड़की का नाम जाह्नवी मेहता है और वह KKR की सह मालकिन जूही चावला और जय मेहता की बड़ी बेटी है।

जय मेहता ने जूही चावला से साल 1995 में शादी की। इसके बाद 2001 में जाह्नवी का जन्म हुआ। दो साल बाद जूही ने अर्जुन के रूप में एक बेटे को भी जन्म दिया।