VIDEO: जानिए क्यों, बांग्लादेश से जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लहराया श्रीलंकाई झंडा?

श्रीलंका में हुए निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की जीत में दिनेश कार्तिक का अहम योगदान रहा। उन्होंने 8 गेंदों में 29 की ताबड़तोड़ पारी खेली। कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

इस रोमांचक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खचाखच भरे स्टेडियम में श्रीलंकाई फैंस का शुक्रिया अदा किया और लैप ऑफ ऑनर लेते समय श्रीलंकाई झंडा लहराया।
https://youtu.be/28H0jJzFFeE
रविवार को खेले गए फाइनल में जीत के लिए मिले 167 रन के जवाब में एक समय भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 133 रन था और उसे आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 34 रनों की जरूरत थी। इसके बाद कार्तिक ने रुबेल हसन द्वारा फेंके गए भारतीय पारी के 19वें ओवर में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 22 रन ठोक डाले।

आखिरी ओवर में भारत को 12 रन चाहिए थे, पहली 5 गेंदों पर कार्तिक और विजय शंकर ने 7 रन बनाए। अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए भारत को 5 रन चाहिए थे, ऐसे में सौम्य सरकार की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का जड़ते हुए भारत को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।