महाराष्ट्र: शिव सेना के दो नेताओं की हत्या के बाद अहमद नगर में तनाव, चार लोग गिरफ्तार

अहमद नगर: महाराष्ट्र के अहमद नगर में शिव सेना के दो नेताओं की हत्या के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। हत्या के तीन दिन बाद भी अहमद नगर और आस-पास के इलाकों में तनाव का माहौल है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस डबल हत्या के मामले में अहमद नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में भी राजनीतिक दलों के नेता हैं। पुलिस के मुताबिक राने रंजिश और राजनीतिक अराजकता की वजह से हत्या हुई थी।

खबर के मुताबिक अहमद नगर के खेड़ गांव के शिवसेना के उप प्रमुख संजय टक्कर और शिवसेना के नेता व संत थोबे का 7 अप्रैल को मार दिया गया था। खेड़गाँव के नगर निगम के चुनाव परिणामों के बाद दोनों को गोली मर दी गई। गोली मारने के बाद अपराधियों ने एक घातक हथियार से दोबारा वॉर किया। दिन दहाड़े हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आये, बाद में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक की तलाश जारी है।