महाराष्ट्र: नांदेड़ में बलात्कार के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार

नांदेड़: नांदेड़ के एक मदरसा में पढ़ाई करने वाली मासूम बच्ची की बलात्कार करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस ढोंगी बाबा को औरंगाबाद से गिरफ्तार करने के बाद के बाद इसे नांदेड़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 25 जनवरी तक पुलिस हिरासत भेजने का आदेश दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आरोपी ढोंगी बाबा साबिर फारुकी के खिलाफ नांदेड़ के इतवारा पुलिस थाना में बलात्कार और अन्य गंभीर घटनाओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उधर साबिर फारुकी का कहना है कि उन्हें इस मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है।

न्यूज़ 18 के मुताबिक, परभनी के रहने वाले साबिर फारुकी नांदेड़ में लड़कियों का एक मदरसा चलाते हैं। कुछ दिन पहले उस पर आरोप लगाया गया कि वह मदरसा में शिक्षा प्राप्त करने वाली एक छात्रा की बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी साबिर फारुकी फरार हो गया। हालांकि तीन दिनों तक खोजबीन के बाद औरंगाबाद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि साबिर फारुकी को जिस समय नांदेड़ अदालत में पेश किया जा रहा था, उस वक्त वहां की हालात काफी तनावपूर्ण बन गई। काफी तादाद में लोग अदालत परिसर में जमा थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें अदालत में पेश किया गया।