लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजे गए महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। महेंद्र सिंह धोनी को यह अवार्ड नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम. वैकेया नायडू भी उपस्थित थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रिपोर्ट के अनुसार, पद्मभूषण सम्मान समारोह के दौरान महेंद्र सिंह धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आए। बता दें कि धोनी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।

बता दें कि आज का दिन धोनी के लिए दो तरह से खास है। आज ही के दिन यानी 2 अप्रैल को धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत विश्व विजेता बना था, और आज ही उन्हें पद्मभूषण की उपाधि से नवाजा भी गया।

2011 में वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया के कप्तान धोनी ही थे। श्रीलंका के खिलाफ उस फाइनल मुकाबले में उन्होंने आखिरी गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट के जरिए छक्का जड़ा था। ऐसे में, माही और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है।