संयुक्त राष्ट्र का मलाला यूसुफजई को सम्मान, बनाई जाएंगी ‘मैसेंजर ऑफ पीस’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई संयुक्त राष्ट्र की ‘मैसेंजर ऑफ पीस’ बनाई जा रही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बीबीसी की खबरों के मुताबिक़ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गूतीरस ने कहा है कि 19 वर्षीय मलाला यूसुफजई सोमवार से अपना काम संभालेंगी, और अपनी नई भूमिका में वे दुनिया भर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

गौरतलब है कि मलाला यूसुफजई ‘मैसेंजर ऑफ़ पीस’ का पद संभालने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की शक्सियत हैं , जबकि शांति का  नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के मामले में भी वह सबसे कम उम्र की हैं।

समाचार एजेंसी रोइटरज़ के अनुसार मलाला यूसुफजई को ‘मैसेंजर ऑफ पीस’ की जिम्मेदारी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के हेड क्वार्टर में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया जाएगा।

एंटोनियो गूतीरस ने मलाला यूसुफजई ने कहा कि उन्होंने बेहद खतरों के बीच महिलाओं, लड़कियों और आम इंसानों को अपने बुनियादी अधिकार के प्रति जागरूक किया।

लड़कियों की शिक्षा के लिए उनके साहस ने दुनिया भर के लोगों में पहले से ही चिंगारी फूंक रखी है। और अब संयुक्त राष्ट्र की सबसे कम उम्र की ‘मैसेंजर ऑफ़ पीस’ बनकर मलाला न्याय और शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में बेहतर भूमिका निभाएंगी।