ममता बनर्जी की सरकार ने बड़े पैमाने पर किया IAS और IPS अधिकारीयों का तबादला!

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को अलापन बंदोपाध्याय को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया। साथ ही बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, सरकारी अधिसूचना के मुताबिक इनमें 10 डीएम को भी बदला गया है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों के तबादले किए थे, सरकार ने उन्हें पुन: उनके पुराने पद पर बहाल कर दिया है।

अत्री भट्टाचार्य की जगह बंदोपाध्याय को गृह सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि भट्टाचार्य का चुनाव आयोग ने तबादला कर दिया था और उनकी जगह मोलोय डे गृह विभाग का कामकाज देख रहे थे। अतीत रंजन बर्धन को उत्तरी बंगाल विकास विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।