लंदन स्थित रवींद्रनाथ टैगोर का घर खरीद कर म्यूजियम बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी

लंदन: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लंदन के उस घर को खरीदना चाहती हैं जहां कविंद्र रवींद्रनाथ टैगोर ने कुछ समय के लिए समय बिताय था। वह इसे  टैगोर के म्यूजियम और मेमोरियल का रूप देना चाहती हैं।

रविंद्र नाथ 1912 में कुछ महीनों के लिए उत्तरी लंदन के हैम्पस्टेड में स्थित हीथ विलाज में रहे थे। जहां उन्होंने किताब अपनी ‘गीतांजलि’ का अनुवाद किया था।

सूत्र ने बताया की, ‘इस घर का ऐतिहासिक महत्व है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इच्छा है कि इसे टैगोर का मेमोरियल बनाया जाए।’ इस घर की कीमत कुछ साल पहले 2.7 मिलियन पाउंड थी। 2015 में ममता जब लंदन गई थीं तब भी उन्होंने इस पर चर्चा की थी।

टैगोर 1912 में ब्रिटेन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लंदन में अपनी कई कविताओं के अनुवाद किया था। उस दौर में उनके साथियों में ब्रिटिश कलाकार और कवि शामिल थे। इनमें डब्ल्यू बी येट्स भी शामिल थे जिन्होंने ‘गीतांजलि’ का परिचय लिखा था।

टैगोर को 1913 में साहित्य के क्षेत्र में  गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार  मिला था।