अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को मिला 2017-मैन बुकर पुरस्कार

अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स ने अपने उपन्यास ‘लिंकन इन द बार्दो’ के लिए ब्रिटेन का प्रख्यात मैन बुकर पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार जीतने वाले वह दूसरे अमेरिकी लेखक बन गए हैं। अंग्रेजी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए जजों ने इस किताब की प्रशंसा बिल्कुल मूल कृति के रूप में की।

सॉन्‍डर्स का यह उपन्‍यास 1862 की एक रात की वास्‍तविक घटना पर आधारित है, जब अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने 11 वर्षीय बेटे को वाशिंगटन के एक कब्रिस्‍तान में दफनाया था। ‘लिंकन इन द बार्डो’ में उस रात के दर्द और अनुभव को बयां किया गया है।

निर्णायक पैनल की अध्यक्ष लोला यंग ने लंदन में एक समारोह में पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि यह मूल उपन्यास शैली परिहास युक्त, बुद्धिमानी और गहराई से आगे बढ़ते हुए वर्णनात्मक रूप से कहानी का खुलासा करता है।

अपने छोटे से भाषण में सॉन्डर्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की विवादित नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हम अलग दौर में रह रहे हैं। अमेरिका में अब हम संस्कृति की रक्षा करने की जरूरत के बारे में काफी कुछ सुन रहे हैं। आज की रात सांस्कृतिक है।’

इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार के लिए तीन अमेरिकी और तीन ब्रिटिश लेखकों को नामित किया गया था।पिछले साल पॉल बिटी इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले अमेरिकी लेखक बने थे। उन्हें उनके उपन्यास द सेलआउट  के लिए यह पुरस्कार मिला था।