MCD चुनाव: जनता को लुभाने के लिए भाजपा का ‘घर घर दस्तक’ अभियान

नई दिल्ली: यूपी जीतने के बाद अब दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए भाजपा की तय्यारी ज़ोरों पर है पहले भाजपा ने पंच परमेश्वर नीति बनाने का फ़ैसला किया अब घर घर जाने का फैसला किया है जो बूथ स्तर पर चलाया जायेगा, और इस अभियान को भाजपा ने ‘घर घर दस्तक’ का नाम दिया है।
गौर तलब है कि इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर लोगों को अपनी पॉलिसी से अवगत कराएँगे और उनको लुभाने का काम करेंगे. आपको बता दूँ की 23 अप्रैल को दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने हैं, भाजपा इस चुनाव को हलके में नहीं ले रही है.इसके लिए भाजपा ने दिल्ली के सभी संसदीय क्षेत्रों में कल बैठक की है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के मुताबिक़ बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, सरदार आरपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह और जिलाध्यक्ष अजय महावर और प्रवेश शर्मा शामिल हुए।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि ’23 अप्रैल को दिल्ली की जनता जो वोट डालेंगे, वह न केवल एक मजबूत नगर चलाने के लिए वोट होगा, बल्कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनादेश भी होगा।