दिग्विजय सिंह के लिए यग करने वाले बाबा को अखाड़ा ने बाहर का रास्ता दिखाया!

मध्य प्रदेश सहित देश भर की सबसे हाई प्रोफाइल सीट भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के हारने की गाज महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद पर भी गिरी है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, भोपाल में दिग्विजय सिंह के साध्वी प्रज्ञा से हारने के बाद छुपे-छुपे घूम रहे महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद ‘मिर्ची बाबा’ को निरंजनी अखाड़ा से बर्खास्त कर दिया गया है।

बता दें मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए भोपाल में 5 क्विंटल मिर्ची से यज्ञ और अनुष्ठान किया था। साथ ही यह दावा भी किया था कि भोपाल से दिग्विजय सिंह ही जीतेंगे।

अगर वह नहीं जीतते हैं तो वह जिंदा जल समाधि ले लेंगे, लेकिन जैसे ही भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के जीतने की खबर आई। वह कहां गायब हो गए, पता ही नहीं चला।

ऐसे में बाबा की तलाश शुरू हो गई है। वहीं मामले के जोर पकड़ने के बाद जैसे ही निरंजनी अखाड़े को बाबा द्वारा दिग्विजय सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार और यज्ञ अनुष्ठान करने का पता चला, अखाड़े ने भी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें भोपाल लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले बाबा ने एक यज्ञ का आयोजन किया था, जिसमें बाबा ने 5 क्विंटल मिर्ची से यज्ञ किया था।

वहीं बाबा ने यह भी कहा था कि अगर भोपाल से दिग्विजय सिंह नहीं जीतेंगे तो वह जल समाधि ले लेंगे। अब ऐसे में बाबा की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन वह किसी के भी संपर्क में नहीं आ रहे हैं।