मुफ्ती अख्तर रजा खान, जानें कितनी उम्र में हुआ इस इस्लामिक स्कॉलर का इंतेकाल

बरेली: जाने-माने इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अख्तर रजा खान का शुक्रवार को असर की नमाज के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष की थी और वह पिछले काफी दिनों से बीमार भी चल रहे थे। बता दें कि मुफ्ती अख्तर रजा खान इतिहास में विख्यात इस्लामिक जानकार अहमद रजा खान के खानदान से थे, जिन्हें लोग आला हजरत के नाम से जानते थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के अनुसार दुनिया के शीर्ष 500 प्रभावी मुस्लिम लोगों की लिस्ट में मुफ्ती अख्तर रजा खान का स्थान 24वें स्थान पर था। बरेली स्थित आला हजरत की दरगाह पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जियारत करने के लिए आते थे। मुफ्ती रजा खान के निधन की खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। देश में उनके करोड़ो फॉलोवर थे।

आपको बता दें कि मुफ्ती अख्तर बरेलवी आंदोलन के जनक भी थे, उन्हें तजुशरिया का नाम दिया गया था। वह उन चुनिंदा लोगों में से थे जिन्हें मक्का में काबा के भीतर जाने की इजाजत दी गई थी।