नई दिल्ली: पेड़ काटे जाने के खिलाफ कांग्रेस की महिला विंग ने चलाई सुरक्षा अभियान

नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण जिला में केंद्र सरकार की ओर से 16500 पेड़ों के काटे जाने के योजना के खिलाफ कांग्रेस ने राज्य स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। इस तैयारी को प्रकिर्या में लाते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठ मुखर्जी ने लीला होटल चौक से पेड़ों को बचाने की अभियान का आगाज़ किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता ने इस को लेकर सुरक्षा नारे लगे बैनर बैंड पेड़ों से बांधकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बात करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार और केंद्र की भाजपा दोनों ही सरकारें ऐसी हैं, जो देश की राजधानी दिल्ली की आप सरकार और केंद्र की भाजपा दोनों ही सरकारें ऐसी हैं जो देश की राजधानी दिल्ली की प्रदुषण को बढाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों राजनीतिक पार्टियों की जबसे सरकार आई हैं दिल्ली में हराभरा क्षेत्र कम हुआ है और बहुत तेज़ी के साथ पेड़ काटे गए हैं। इससे बढ़कर और क्या बात हो गई कि जिस दौर में सारी दुनिया के लिए वृक्ष रोपण पर जोर दे रही है। हमारे देश की राजधानी में केंद्र सरकार हजारों पेड़ काटने की तैयारी कर रही है। उसको अपने लोगों तक की स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं।