वीडियो- दिमागी रूप से बीमार लड़के को उल्टा लटका कर पीट-पीट कर मार डाला, तमाशबीन बने पुलिसवाले

सोशल मीडिया पर  4-5 दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है।  महाराष्ट्र के थाणे का बताए जा रहे इस  वीडियो में एक शख्स को पेड़ से उल्टा लटका कर कुछ लोग बड़ी बेरहमी से पिट  रहे हैं। इस वीडियो मे  वर्दी पहने दो पुलिसवाले भी तमाशबीन बने खड़े हैं।  बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का जिसकी उम्र 28 साल है वो  दिमागी रूप से बीमार था।

इसे पेड़ से बांध कर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से लोगों ने तब तक पीटा जब तक उसकी सांसें नहीं रुक गई। पीड़ित ने लटके-लटके दम तोड़ दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने पीट रहे तीन आरोपियों अमित पाटिल, सागर पाटिल और बलराम फुराद को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में नजर आने वाले दोनों पुलिवालों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मृत युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।