एक बार फिर साध्वी देवा ठाकुर ने दिया मुस्लिमों को लेकर आपतिजनक बयान

मुसलमानों के खिलाफ अक्सर अभद्र और विवादित बयान देने वाली साध्वी देवा ठाकुर ने एक बार फिर विवादों को जन्म दिया है।

देवा इंडिया फाऊंडेशन की निर्देशक साध्वी देवा ठाकुर ने फेसबुक में फोस्ट किये एक वीडियो मैसेज में कहा कि कुछ मुस्लिम उनके खिलाफ फेसबुक में बेहूदी बातें लिख रहे हैं कि ऐसे लोगों को उन्होंने चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत हैं तो वे सामने आएं। उन्हें वो सबक सिखाएंगी।

https://www.facebook.com/SadhviDevaThakurJi/videos/804411266418656/

साध्वी देवा ठाकुर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ बेहद ही भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है। खुद को हिन्दू धर्म के लिए समर्पित बताने वाली इस महिला ने वैसे हिन्दुओं के लिए भी काफी आपत्तिजनक भाषा का लिखी है जो उनके मुताबिक फेसबुक में उन्हें अनाप-शनाप लिखते रहते हैं। साध्वी देवा ठाकुर का कहना है कि ऐसे लोग हिन्दुओं की संतान नहीं हो सकते हैं, और उनके खून में मिलावट है।

अपने बयान में कहा कि हिन्दुस्तान में भगवा राज आएगा इसमें कोई संदेह नहीं है उन्होंने आगे यह भी कह डाला, कि उन्हें लगता देश में गुजरात दोहराना होगा।

हालांकि इससे पहले भी साध्वी ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अबदुल्ला की तुलना कुत्ते से करते हुए बेहद विवादित बयान दिया था साथ ही उन्होंने आजम खान और ओवैसी को भी गलिय दी थी।