भाजपा विधायक और पार्षदों के घर में घुसकर पोती कालिख

भोपाल के आदमपुर छावनी में स्लाटर हाउस के विरोध ने राजनीतिक तेज़ी से गर्माने लगी है। विरोध कर रहे दूसरे पार्टी के धड़ा हिंदू संगठनों को एकजुट कर रहा है। वही बीजेपी में भी दो मत हैं। साथ ही परदे के पीछे से संघ भी विरोध में है।

मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और पार्षदों के घर पर ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने कालिख पोती। ग्रामीणों का तर्क है कि आदमपुर में कंकाली मंदिर है। ज्यादातर आबादी शाकाहारी है। परिषद ने विरोध को दरकिनार कर प्रस्ताव पारित किया है। एक सीसीटीवी फुटेज में रात एक बजे हैलमेट पहने एक युवक दीवारों पर कालिख पोतता दिखा। वाहन पर अपशब्द भी लिखे। एक व्यक्ति रात में पार्षद और विधायक के घर में पत्थर फेंकता दिखा।

स्थानीय ख़बरों की माने तो इस मसले पर कांग्रेस दो गुटों में बंटी है। एक गुट स्लाटर हाउस के पक्ष में है, दूसरा विरोध में। इस मामले पर भाजपा के विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा डरपोक लोग कालिख पोत रहे हैं। आदमपुर के आसपास छह किलोमीटर दूर तक कोई बस्ती नहीं है। भाजपा गौ-हत्या की विरोधी है। देश की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। ज्यादातर हिंदू हैं। इनका क्या?