ऑस्कर में पहुंची ‘न्यूटन’ ने कमाया लागत से दोगुना, ‘बाहुबली 2’ को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ दूसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की खूब पैसा कमा रही है। ६ दिन में 11 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म की कुल कमाई अब 17.59 करोड़ रुपए हो गई है।

गौर करने वाली बात है यह फिल्म ज्यादा महंगी नहीं है। इसे 9 करोड़ रुपए के बजट में बना कर रिलीज कर लिया गया है। यह लागत से दोगुना कमाने की राह पर है।

ऑस्कर में जाने की घोषणा का इसे फायदा मिला है। ‘न्यूटन’ की जीत में एक और खास बात है। इसने ऑस्कर तक पहुंचने के लिए ‘बाहुबली 2’ जैसी भव्य और सफल फिल्म को हराया है।

आपको बता दें की अॉस्कर फिल्म समारोह में विदेशी सिनेमा सेक्शन के लिए भारत की ओर से अॉफिशियल एंट्री होगी। अब इसे फॉरेन लैंग्वेज के पांच टॉप नॉमिनीज से भिड़ना है। एेसा पहले केवल तीन फिल्म ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉन्बे’ और ‘लगान’ ही कर पाई हैं।

 

फिल्म न्यूटन का निर्देशन अमित मसूरकर ने किया है। इस फिल्म का कहानी एक आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो है नूतन लेकिन, उसने अपना नाम न्यूटन रख लिया है।