PICS & VIDEO: हलीमा ने रचा इतिहास, हिज़ाब और बुर्का पहनने वाली पहली मॉडल बनी

अमेरिकन मुस्लिम मॉडल हलीमा एडेन इन दिनों का काफी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने एक ऐसा इतिहास रच दिया है। जो कि कभी किसी मैगजीन कवर को लेकर नहीं हुई है। जी हां हलीमा ने अमेरिकी मैगजीन Sports Illustrated के लिए इतिहास रच दिया है। वे इस मैगजीन में हिजाब और बुर्कीनी पहनने वाली पहली मॉडल बनी हैं।

दरअसल Sports Illustrated का स्विमसूट इश्यू अलग-अलग स्विमसूट्स और स्किन शोऑफ से भरा होता है, लेकिन इस बार मैगजीन में बुर्कीनी को जगह मिली है। यह मई इश्यू के लिए था।

इस इश्यू में 21 साल की मॉडल हलीमा बुर्कीनी और हिजाब पहने नजर आएंगी। बता दें कि बुर्कीनी सिर से पैर तक कवर करने वाली स्विमिंग कॉस्ट्यूम होती है। हाल ही में मैगजीन ने सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट की एक फोटो शेयर की। जिसमें हलीमा ब्लू बुर्कीनी और हिजाब में पानी के बीच पोज देते हुए दिख रही हैं।

इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि Sports Illustrated स्विमसूट इश्यू के लिए हिजाब और बुर्कीनी पहने फर्स्ट मॉडल बनकर हलीमा एडेन इतिहास रचा। हलीमा इस शूट से काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने इस बारें में अपने इंटरव्यू में बताया।

आपको बता दें कि हलीमा पहली बार सुर्खियों में नहीं आईं हैं बल्कि उन्होंने Miss Minnesota USA में हिजाब पहना था। वे ऐसा करने वाली पहली महिला थीं। इस ब्यूटी पेजेंट में हलीमा सेमी-फाइनलिस्ट रही थीं। जिसके बाद वह लाइमलाइट में आ गई।