PM मोदी बोले- बाढ़ में जान बचाने पर फौजियों के लिए ताली भी बजाते हैं कश्मीरी

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सेना के एक जवान को कुछ कश्मीरी पैरों से मारते हुए दिखाए दे रहे थे बावजूद इसके जवान ने पलटकर कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमे सेना के कुछ जवान एक कश्मीरी को जीप पर बांधकर घुमा रहे थे। बाद इसके कश्मीर, कश्मीरियों और पत्थरबाजों पर तमाम राजनेताओं के बयान आने लगे।

फिलहाल अभी यह सिलसिला चल ही रहा था कि इस बीच सिविल सर्विस डे के मौके पर पीएम मोदी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे फौजी कश्मीर में बाढ़ आने पर लोगों की जान बचाते हैं, लोग उनके लिए तालियां बजाते हैं। लेकिन बाद में हमारे फौजी पत्थर भी खाते हैं।

मोदी ने कहा कि सभी को आत्मचिंतन करना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले और आज के हालात में काफी अंतर है। अफसरों को शक्ति का एहसास होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में कार्यशैली का तरीका बदला है, अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब लोगों के पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। हमारी चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भी अपनी कार्यशैली को बदलना होगा। सरकार के रहते हुए लोगों को बोझ का एहसास नहीं होना चाहिए।