धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट हुआ वायरल, व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार

हैदराबाद। उप्पल पुलिस ने अपमानजनक तस्वीर पोस्ट करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के साथ ग्रुप के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

सूत्रों के मुताबिक, इस तस्वीर को “चिल्का नगर” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया गया था, जिसके बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

शुरुआती जांच के बाद, उप्पल पुलिस ने पाया कि फोटो को सैलु ने सुधाकर को भेजा था, जिसे सुधाकर ने ग्रुप में पोस्ट कर दिया। बता दें कि सैलु वारंगल जिले के चेरियल गांव का रहने वाला है।

पोस्ट के वायरल होने के बाद, ग्रुप के एक मेंबर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 153 ए के तहत केस दर्ज कर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और सुधाकर को गिरफ्तार कर लिया।