भारत में गरीब और भी हो रहे हैं गरीब: रिपोर्ट

नई दिल्ली: एक गैरसरकारी संगठन ऑक्सफेम ने भारत की ताजा स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में बीते तीन दशकों से असमानता लगातार बढ़ रही है। जिससे गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, और हालत यह है कि देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 15 प्रतिशत हिस्सा भारतीय अरबपतियों के खाते में है। रिपोर्ट में इन हालात के लिए सरकारों की असंतुलित नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रईसों ने देश में बनाई संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ‘सांठ-गांठ वाले पूंजीवाद’ या ‘बपौती’ में हासिल किया है। वहीं इनकम पिरामिड के नीचे के तबके का आय में हिस्सा लगातार कम होता जा रहा है। इस कारण देश में गरीबों की स्थिति और भी बद से बदतर होती जा रही है। ऑक्सफेम इंडिया की सीईओ निशा अग्रवाल ने कहा कि ये असमानताएं 1991 के बहुप्रचारित उदारीकरण के दौरान अपनाए गए सुधार पैकेजों तथा उसके बाद अपनाई गई नीतियों का परिणाम हैं।