हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को गार्ड ने रोका

कांग्रेस की गुटबाजी विधानसभा परिसर में एक बार फिर नजर आई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, ऑब्जर्वर डॉ चरणदास व किरण चौधरी विधानसभा में पहुंचीं, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया।

इसी को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक चरणदास ने इसे सरकार की दादागिरी बताया। बीजपी विधायक रणधीर कापड़ीवास ने कहा कि आत्मा की आवाज पर मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में अमित शाह के दौरे पर अगर मौका मिला तो अपना पक्ष सुधारक विधायक रखेंगे। तंवर का कहना है कि चरणदास को विधानसभा में अंदर न जाने देने की इलेक्शन कमीशन से शिकायत करेंगे। हरियाणा विधानसभा पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने भी वोट डाल दिया है।

राष्ट्रपति पद के लिए CPS कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने दूसरे नंबर पर वोट डाला। इसके साथ ही बनवारी लाल, हरविंदर कल्याण , कृष्ण बेदी, कर्ण देव कंबोज, घनश्याम शराफ , किरण चौधरी, मनीष ग्रोवर , रविन्द्र मछरौली, सुभाष बराला, कुलवंत बाजीगर, ओपी धनखड़, लतिका शर्मा व सुभाष सुधा ने भी मतदान कर दिया है।