महल की दीवारों में बसी राजकुमारी डायना बाहर की असली ज़िंदगी

नई दिल्ली: राजकुमारी डायना की आज 20वीं पुण्यतिथि है। प्रिस ऑफ वेल्स की पत्नी राजकुमारी डायना उस वक्त 36 साल की थी जब उनकी मौत हो गई थी। उनकी कार पेरिस के पोंड दे लामा सुरंग में एक खंभे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में पार्क हाउस में हुआ था। वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थीं।

24 फरवरी 1981 को डायना और प्रिंस ऑफ़ वेल्स की सगाई की पुष्टि कर दी गई। डायना की अंगूठी की क़ीमत लगभग 30,000 पाउंड आंकी गई थी जिसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे। 29 जुलाई 1981 को डायना की शादी हुई थी उस वक़्त डायना सिर्फ 20 साल की थीं। वे दोनों एक दूसरे से 1992 में अलग हो गए और 1996 में उनका तलाक हो गया।

शादी के एक साल के भीतर ही उन्होंने अपनी पहली संतान प्रिंस विलियम्स को जन्म दिया था। डायना हमेशा से अपने बच्चों की साधारण परवरिश चाहती थीं। इसलिए उन्होंने प्रिंस विलियम्स के लिए निजी टीचर रखने के बजाय स्कूल भेजा। इसके बाद 15 सितंबर 1984 को उन्होंने प्रिंस हैरी को जन्म दिया ,

राजकुमारी डायना समाजसेवा के कामों से भी जुड़ी रही हैं। एड्स की बीमारी को लेकर उन्होंने बहुत काम किया। मदर टेरेसा के साथ भी वह जुड़ी हुई थीं। वह 1992 में भारत आई थीं। इस दौरान वह आगरा के ताजमहल को भी देखने गई थीं। 31 अगस्त 1997 को वह अपने दोस्त डोडी अल फायेद के साथ डिनर करके निकलीं। दोनों लिमोजीन में सवार हुए। उसी कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दोनों की मौत हो गई।