ट्रोल ब्रिगेड को प्रियंका का आज़ादी दिवस की बधाई देना पसंद नहीं आया, बोले- अब भारत मत आना

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त को देशवासियों को आजादी दिवस की मुबारकबाद दी।

प्रियंका ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो को उन्होंने “मायहार्टब्लॉन्ग्स टू इंडिया” और “जयहिंद” जैसे टैग के साथ के साथ एक वीडियो शेयर किया।

लेकिन शायद सोशल मीडिया यूज़र्स को प्रियंका का इस तरह से बधाई देना पसंद नहीं आया।

दरअसल इस वीडियो में प्रियंका ने भारतीय कपड़े नहीं पहने हैं और न ही उन्होंने तिरंगा थामा हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट स्पैगिटी और जींस पहने नजर आ रही थीं, उन्होंने गले में तिरंगा स्कार्फ डाला हुआ था और वह उसे लहरा रही थीं।

लेकिन उनका ये अंदाज़ शायद सोशल मीडिया यूज़र्स के गले से नहीं उतरा। यूज़र्स ने प्रियंका द्वारा गले में यूं तिरंगा लहराना अपमानजनक बताया।

किसी ने कहा कि अशोक चक्र के बिना तिरंगा नहीं होता तो किसी ने कहा कि प्रियंका को इस विवादास्पद पोस्ट के लिए माफी मांगनी चाहिए। एक ने कहा की कृपया आप भारत में फिर से ना लौटें।

यह वीडियो शेयर करते हुए शायद प्रियंका चोपड़ा ने नहीं सोचा कि उनके इस नॉर्मल वीडियो पर लोग इस तरह के कमेंट कर सकते हैं।
हालाकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में भी आए और उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहें है।