राम रहीम प्रकरण: 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की

रेप केस में 20 साल की सजा भुगत रहे राम रहीम और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ डेरे में 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

सीबीआई की टीम राम रहीम और उसके चार नपुंसक समर्थकों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले राम रहीम के दाहीने हाथ डॉ. महिंदर इंसान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी डॉक्टर के जरिए राम रहीम डेरे में अनुयायियों का ऑपरेशन करवाकर नपुंसक बनाया करता था।

वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में छिपा हुआ बैठा था। डॉ. महिंदर इंसान डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसान के संपर्क में था। पंचकूल हिंसा में भी उसका नाम है।

डॉ. महिंदर पर डेरे में बनाए गए नपुंसकों को खुद ऑपरेट कर नपुंसक बनाने का आरोप है। देशद्रोह के मामले में भी महिंदर आरोपी है।

पंचकूला में डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद जब एक्शन लिया जाना था, उस पूरे प्लान में भी महिंदर की अहम भूमिका थी. वह डेरे में ही ऑपरेशन करता था।

बताते चलें कि राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने खुलासा किया था कि राम रहीम के आश्रम में महिलाओं का सिर्फ यौन शोषण ही नहीं बल्कि साधुओं को नपुंसक बनाया जाता है।

डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राम रहीम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया था।