रामपुर छेड़छाड़ मामला: जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो, वहां न जाएं,आजम खां का लड़कियों को सलाह

रामपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें नया क्या है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद यहां बलात्कार और हत्या के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के अनुसार सपा नेता ने कहा कि लड़कियों को उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो। बुलंदशहर दुर्घटना के बाद हर व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि उनके घरों की महिलायें घर में रहें। उन्होंने आगे व्यंग्य शैली में कहा कि मुख्यमंत्री योगी के साथ मीडिया का भी धन्यवाद, जिनकी लापरवाही की वजह से यूपी में अपराध बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि लखनऊ से लगभग 318 किलोमीटर दूर एक गांव का वीडियो सामने आया है, जिसमें 14 आदमी दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।

खबरों के अनुसार वीडियो तांडा पुलिस स्टेशन के निकट गांव है। वीडियो आरोपियों ने मोबाइल से बनाया और उसे सामाजिक साइटों पर पोस्ट कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन कथित तौर पर वीडियो पिछले दो सप्ताह से शेयर किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरी ओर पुलिस को पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि वीडियो में मुख्य आरोपी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, कि तंग सड़क पर महिलाओं का रास्ता रोकते हुए नज़र आ रहा है। वीडियो में व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर है, जबकि चारों ओर पेड़ दिख रहे हैं। वीडियो में आरोपी महिलाओं को धक्का देते हैं, अनुचित भाषा का उपयोग करते हैं और उन्हें यहाँ वहाँ खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाओं को रोते और चिल्लाते हुए साफ तौर पर सुना जा सकता है।