IPL नीलामी: मोहम्मद सिराज को 2.6 करोड़ में RCB ने खरीदा

बंगलुरु। आईपीएल सीजन 11 के लिए दूसरे दिन खिलाड़ियों की नीलामी शुरु गई है. सबसे पहले अनकेप्ड स्पिनर्स की नीलामी हो रही है. नीलामी के पहले दिन 78 खिलाड़ियों को खरीदा गया। जिसमें 39 भारतीय और 39 विदेशी क्रिकेटर्स शामिल थे।

अबतक इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स के बाद मनीष पांडे और लोकेश राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब और मनीष पांडे को हैदराबाद ने 11-11 करोड़ रुपए में खरीदा।

मोहम्मद सिराज, 1 करोड़ बेस प्राइस, KKR ने लगाई बोली 1 करोड़…CSK ने भी लगाई बोली…1.6 करोड़ तक पहुंची बोली..मुंबई ने 1.7 करोड़ की बोली लगाई…CSK ने 1.8 करोड़ की बोली लगाई…RCB ने 2.2 करोड़ की बोली लगाई लेकिन पंजाब ने 2.4 करोड़ की बोली लगा दी. पंजाब ने हाथ खींचा, 2.6 करोड़ में RCB ने खरीदा।