क्राइस्टचर्च मस्जिद हमला: पीड़ितों के परिवारों ने अपने रिश्तेदारों को दफनाना शुरू किया

क्राइस्टचर्च: क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के पीड़ितों के परिवारों ने अपने रिश्तेदारों को दफनाना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह सबसे बड़ी सामूहिक गोलीबारी है जिसमें 50 लोग मारे गए हैं।

एक दिन पहले कोरोनर्स कार्यालय से शवों के रिलीज़ के बाद, मेमोरियल पार्क कब्रिस्तान में बुधवार को कम से कम पांच लोगों को दफनाया गया।

दफन किए जाने वालों में 15 वर्षीय सीरियाई शरणार्थी हमजा मुस्तफा और उसके 44 वर्षीय पिता खालिद थे। वे मारे जाने से छह महीने पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचे थे।

हमले में हमजा के 13 वर्षीय छोटे भाई ज़ैद को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे समारोह के दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया।

36 वर्षीय जुनैद इस्माइल और 58 वर्षीय अशरफ अली को बुधवार को बाद में अलग-अलग समारोहों में दफनाया गया। पांचवें दफनाए गए पीड़ित के नाम की सूचना नहीं मिली।