रोहिंग्या मुसलमानों ने मानवीय सहायता के लिए ईरान का किया शुक्रिया

ईरान द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को भेजी गई मानवीय सहायता के प्रति रोहिंग्या मुसलमानों ने आभार व्यक्त किया है। रोहिंग्या मुसलमानों के प्रतिनिधि ने ईरान की ओर से भेजी गई सहायता की सराहना करते हुए कहा कि तेहरान की इस सहायता से रोहिंग्या मुसलमानों का मनोबल बहुत बढ़ा है।

ईरान के राजदूत ने इस भेंट में रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अत्याचार ग्रस्त लोगों की सहायता पर विशेष बल देता है। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने म्यांमार के मुसलमानों की सहायता के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कूटनीति तेज़ करने पर बल दिया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी ईरान ने अत्याचारग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों के लिए राहत सामग्री भेजी है। ईरान की सरकार विशेषकर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता इस बात पर बल देते हैं कि अत्याचारग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों की हरसंभव सहायता की जाए।