साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को भगाने की कोशिश करने वाले 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

हरियाणा: दो साध्वियों से रेप के मामले में इस वक़्त डेरा प्रमुख राम रहीम बीस साल की सजा काट रहे हैं।  इस मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई थी।

जब ये खबरें आई थी कि कोर्ट से ही राम रहीम को भगाने की साजिश रची गई थी। इस साजिश को रचने के आरोप में अपने 3 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट में पेश किए जाने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंध में शामिल थे।

पंचकुला के डिप्टी कमिश्नर मनबीर सिंह ने बताया कि इस साजिश में शामिल पुलिसकर्मियों को पंचकुला से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल राजेश को आज एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया हैं। कोर्ट में उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा पुलिस के कुछ और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले हरियाणा पुलिस डेरा प्रमुख के सुरक्षा प्रबंध में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर चुकी है।