शिवसेना विधायक ने किसान को दी धमकी, कहा- उल्टा लटकाकर पीटूंगा

मुंबई: शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के बाद अब पार्टी के दूसरे  विधायक नारायण पाटिल विवादों में घिर गये हैं। बताया जाता है की नारायण पाटिल ने को धमकी दी  किसान रोहिदास काम्बले का आरोप है कि  ‘‘शिवसेना विधायक ने धमकी दी कि वह मुझे उल्टा लटकाकर पीटेंगे।’’ काम्बले ने पाटिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। पाटिल सोलापुर जिला में करमाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

किसान के आरोपों पर पाटिल ने कहा, ‘‘मेरी कभी उन्हें धमकी देने की मंशा नहीं थी। मैंने उन्हें जो भी कहा वह अच्छी मंशा से कहा था।’’