Categories: MumbaiPolitics

संसद सत्र से पहले अपने सासंदों के साथ अयोध्या जायेंगे उद्धव ठाकरे!

लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले रामलला के दर्शन के बाद सरकार के गठन के ठीक बाद एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आएंगे।

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना के सभी 18 लोकसभा सदस्यों के साथ संसद का आगामी सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या की यात्रा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस यात्रा का ऐलान शिवासेना अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 15 जून को अपने नवनिर्वाचित 18 लोकसभा सदस्यों के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

पहले भी ऐसी खबरे आई थीं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करेंगे। 17 जून से संसद का सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए संसद सत्र शुरू होने से यात्रा की योजना बनाई गई है।

This post was last modified on June 6, 2019 10:07 am

Show comments
Published by
hameed