दक्षिण अफ्रीका की मस्जिद में ‘एत्काफ’ में बैठे लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत, 2 घायल

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित एक मस्जिद में गुरुवार को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दो लोगों को मार डाला। जबकि दो अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने हमलावर को भी मार दिया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुस्लिम न्यायिक परिषद ने एक बयान में कहा है कि इस हमले के प्रभावित लोग मस्जिद में एत्काफ कर रहे थे, उसी दौरान हमलावर चाकू के साथ मस्जिद में दाखिल होकर फजर की नमाज़ में शामिल हो गया। हमलावर ने सबसे पहले इमाम पर हमला किया। जब लोग उनकी रक्षा करने के लिए आगे आए, तो उन्होंने उन पर भी हमला किया।

यह घटना बंदरगाह शहर डरबन के उत्तर में स्थित मस्जिद में बंदूक और चाकू से लैस तीन लोगों के हमला के एक महीने बाद पेश आया है। उस दुर्घटना में तीन लोगों का गला काट दिया गया था, जिसमें एक मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। पुलिस ने डरबन घटना को आतंकवादी हमला करार दिया था।